Thursday, July 16, 2020

जापानी जीवन शैली जो उन्हें दीर्घायु बनाती है।

क्या आप जानते हैं कि विश्व में सबसे लंबी आयु कहां के लोगों कि होती है?
सुखी, स्वस्थ और लंबा जीवन जीना सभी चाहते हैं। युवा हो या बच्चे या फिर बुज़ुर्ग सभी अपने आप को स्वस्थ रखने और प्रसन्न रहने के साथ साथ दीर्घायु होने की इच्छा रखते हैं।


यहां आप को बताते चले कि विश्व में सबसे अधिक बुज़ुर्ग जापान में हैं। जापान के लोगों की औसत आयु विश्व में सबसे अधिक है। यहां की औसत आयु 85 वर्ष है। यहां की महिलाएं औसतन लगभग 87 वर्ष तक की आयु तक जरूर जीती हैं, जबकि पुरुषों की आयु 83 वर्ष है।





एक अमीर देश होने के साथ साथ स्वस्थ जीवन शैली जापान की अनूठी खासियत -

जापान एक अमीर देश होने के साथ साथ विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। बावजूद इसके जापान के लोग मेहनती होते हैं और वे स्वस्थ रहने के लिए ऐसी जीवन शैली पालन करते हैं, जिसमें उनके स्वस्थ रहने का राज छिपा है।
वे अक्सर पैदल चलना पसंद करते हैं और कुछ किलमीटर जाने के लिए साइकिल का प्रयोग न हैं। यहां तक कि लंबी दूरी तय करने के लिए वह लोग सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करते हैं। 

ध्यान करने की अच्छी आदत
जापानी लोग ध्यान लगाते हैं जिससे उनकी इच्छाशक्ति बढ़ जाती है और आयु लंबी होती है।

मार्शल आर्ट्स, अकिडो और व्यायाम पसंद लोग
जापान में मार्शल आर्ट्स और अकीडो को पारंपरिक खेल माना जाता है। 


वहां के पुरुष, महिलाएं और बच्चे तीनों ही कराटे, जूडो और अकीडो जैसे मार्शल आर्ट्स जरूर सीखते हैं। व्यायाम जापानी जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा है। शारीरिक सक्रियता लोगों की जीवन का महत्वपर्ण हिस्सा है। 


कर्मठ लोग
जापानी लोग कोई न कोई काम करते रहते हैं जिससे उनकी सकारात्मक शक्ति बनी रहती है और बोरीयत से मुक्त रहते हैं।

मेडिकल चेकअप
वहां के लोग हर एक महीने में कम से कम एक बार अपनी मेडिकल जांच जरूर कराते हैं। जिससे वे अपने शरीर में होने वाली बीमारियों के बारे में समय पर जान पाए और आवश्यक इलाज करा सकें।

जापानी लोगों का खाना
जापानी लोग दिनभर में कई बार छोटी छोटी मात्रा में भोजन करते हैं। वह लोग कच्चे सलाद का सेवन करते हैं। वे लोग अपने भोजन को उबाल कर खाना पसंद करते हैं और भोजन में कम से कम तेल का प्रयोग करते हैं। वे अपने भोजन में कई प्रकार की सब्जियों का प्रयोग करते हैं और सूप पीते हैं।
जंक फूड और नमक व चीनी का प्रयोग भी कम करते हैं। वे हाई कैलोरी से भरे भोजन से परहेज़ करते हैं।


• ब्रेकफास्ट भोजन का अनिवार्य हिस्सा
जापानी लोग कभी भी ब्रेकफास्ट करना नहीं भूलते है। वहां के लोग सुबह का नाश्ता सबसे महत्वपूर्ण मानते हैं। उनके ब्रेकफास्ट में स्टीम राइस, टोफू, ग्रीन टी, मिसो सूप, मछली, आमलेट, हरी प्याज के साथ सलाद आदि शामिल होता है।
ब्रेकफास्ट उन्हें पूरे दिन की पहली ऊर्जा देता है।
• मिठाईयों का बहुत कम सेवन
• रात का भोजन न के बराबर अथवा बिल्कुल नहीं
रात का खाना पचाने में शरीर को मुश्किल होती है इसलिए रात्रि में ठोस भोजन लेने के बजाय सलाद, सूप, और फ्रूट जूस पी लेते हैं।
दूध से बने पदार्थ का प्रयोग बेहद कम करते हैं।
 इनका पारंपरिक खाना भूनी हुई मीट, मछली, सूप और चाय है। भाप से पका और उबला खाना पौष्टिक तत्वों से पूर्ण रहता है। इसलिए वे अच्छे स्वस्थ शरीर के स्वामी होते हैं।

वे कम कम मात्रा में कई बार भोजन करते हैं जिससे पूरे दिन भर भूख शांत रहती है, और पाचन क्रिया सक्रिय रहती है। जिससे वे फैट रहित पतले और स्वस्थ रहने के साथ साथ मजबूत शरीर के स्वामी बन जाते हैं।

• खाने में पानी की अधिकता डिहाइड्रेशन से बचाती है
• लंच के बाद ग्रीन टी और सूप का ज्यादा प्रयोग

सी फूड और ऑनसेन हॉट स्प्रिंग
जापानी नागरिक समुद्री जीवों और मछलियों को खाने के बहुत शौकीन होते हैं। इसके साथ साथ वे समुद्र के अन्य जीवों और पौधों का सेवन करते हैं। जापान हर साल कई किलो सी फूड की खपत करता है। वहां लगभग 1,00,000 टन सालाना सी फूड की खपत है। प्रोटीन, कैल्शियम, ओमेगा 3, फाइबर, फैटी एसिड, बीटा कैरोटिन से भरपूर सी फूड उन्हें रोग प्रतिरोधक बनाता है।

ऑनसेन हॉट स्प्रिंग एक खास तरह का भोजन है, जो जापानी लोगों को खूबनिदजाउषक तत्व,और लवण मिले होते हैं जो पूरे शरीर का पूर्ण कायाकल्प करते हैं।



जापानी सुशी एक तरीके का व्यंजन है जो सालमन झींगा, ट्यूना मछली और सलाद को मिलाकर बनाया जाता है।

• दिन में दो बार स्नान - जापानी लोग पूरे दिन में दो बार स्नान करते हैं । जिससे मन और शरीर साफ रहता है। नहाने से  मन हल्का रहता है।

• 7-8 घंटो की गहरी नींद - गहरी नींद जापानी लोग जरूर लेते हैं। वह सभी आठ घंटो की गहरी नींद में जरूर सोते हैं।

• लंबे जीवन का कारण उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं - जापान में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं जिससे लोगो का इलाज आसानी से हो पाता है। जो उनकी जीवन प्रत्याशा को बढ़ाता है।

• साफ सफाई की अच्छी आदत - सफाई और स्वच्छता जापानियों की अच्छी आदतों में से एक है। यही आदत उन्हें कई तरह की संक्रामक बीमारियों से बचाती है।


आशा करते हैं कि यह सब अच्छी आदतें आप अपने जीवन शैली में शामिल करेंगे। अपने जीवन को स्वस्थ रखने का संकल्प लें और लंबा व सूखी जीवन जीएं।

© अतुल कुमार दूबे

No comments:

Post a Comment

Best

शायरी

ऐसा था नहीं जैसा अब मैं बन गया हूं , चलते चलते एक जगह थम गया हूं  लोगों के विचार में फसा एक झमेला हूं मैं, तूझे लगता है कि मैं खुश हूं, पर म...